सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुरही बुजुर्ग गांव में चोरों ने एक-एक कर चार स्थानों पर ताला तोड़ कर हजारों का माल पार कर दिया। वहीं पूर्व प्रधान के ट्यूबवेल से चोरी के बाद उसमें आग भी लगा दिया गया। चोरी की चार घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गया है।
चोरों ने सबसे पहले सुरही बुजुर्ग गांव के पूर्व प्रधान पूनम चौहान के के ट्यूबवेल पर धावा बोला। चोरी के बाद चोरों ने ट्यूबवेल को आग के हवाले कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने घटना के बाबत सरायमीर थाने में गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पूर्व प्रधान के अलावा गांव निवासी इंद्राज की गुमटी का ताला तोड़ कर चोरों ने छोटा गैस सिलेंडर समेत लगभग पांच हजार के सामान उठा ले गए। वहीं जियालाल के घर से चोरों ने एक बड़ा सिलेंडर उठा ले गए। पप्पू चौहान पुत्र मकनु के घर के बाहर स्थित एक कमरे का ताला तोड़ कर कटर मशीन, ट्रैक्टर की बैट्री आदि चोर उठा ले गए। पप्पू घर से लगभग 15000 की चोरी हुई है। सभी पीड़ितों ने घटना के बाबत सरायमीर थाने में तहरीर दे दी है। गांव में एक साथ चार स्थानों पर चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गया है।