फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी की दुकान का ताला तोड़ हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। कस्बा के नई बाजार में बीती रात चोरों ने एक डेयरी की दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखे लगभग 39 हजार रुपये चुरा कर फरार हो गए। पीड़ित को घटना की जानकारी दूसरे दिन सुबह हुई जब वह दुकान खोलने पहुंचा। इस संबंध में पीड़ित दुकानदार ने सरायमीर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

सरायमीर कस्बा के नई बाजार मुहल्ला निवासी अमीन अहमद पुत्र इस्लाम अहमद की मुख्य मार्ग पर डा. शमीम अहमद के अस्पताल के पास डेयरी की दुकान है। प्रतिदिन की तरह अमीन रात आठ बजे के करीब दुकान बंद कर घर चले गए। इस बीच देर रात सन्नाटा देख चोर डेयरी की दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने पूरी दुकान को खंगाल डाला। काउंटर में रखे नगदी 39200 रुपये नगदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित बृहस्पतिवार को दुकान पर पहुंचा तो ताला टुटा देखा तो वह सन्न रह गया। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा है और काउंटन खुला है। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पहुंची पुलिस की टीम मौका मुआयना कर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें