फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी एक तो कभी दो आरक्षण काउंटर के भरोसे हजारों यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रेलवे स्टेशन पर कंप्यूटरीकृत आरक्षण विडो की संख्या कम होने से यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। घंटों लाइन में लगने के बाद भी टिकट नहीं मिलता। सबसे ज्यादा समस्या तत्काल टिकट को लेकर होती है। एक ही काउंटर होने से यात्रियों को टिकट नहीं मिल पाता।
विज्ञापन

आजमगढ़ स्टेशन को आदर्श रेलवे स्टेशन का दर्जा प्राप्त है। यहां से प्रतिदिन चार से पांच हजार यात्री सफर करते हैं। कर्मचारियों की भारी कमी के चलते एक या दो काउंटर ही खुलते हैं। ज्यादातर एक ही काउंटर से आरक्षण होता है। एक काउंटर खुलने के कारण लंबी लाइन लगी रहती है।
सबसे अधिक समस्या तो तब होती जब तत्काल टिकट निकलता है। उस काउंटर पर वहीं दूसरी खिड़की खुल जाती है तो लाइन में कमी आ जाती है। यदि बंद पड़े अन्य काउंटर भी खुल जाए तो लोगों को समस्या से निजात मिल जाती। मंडल वाणिज्य निरीक्षक मिथिलेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में दो काउंटर खुल रहे है। जहां तक रही बात बंद होने की तो कभी कभी कर्मचारी की तबीयत खराब हो जाती है तो काउंटर बंद हो जाता है। प्रयास यही रहता है कि काउंटर खुलता रहे। जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें