भैरव बाबा धाम में रविवार को वार्षिक पांच दिवसीय मेला शुरू हो गया। यहां गंगा दशहरा पर हजारों लोगों ने सरोवर में स्नान कर भैरव बाबा का दर्शन पूजन किया। भक्तों ने बाबा के चरणों में माला, फूल, बताशा, नारियल, चुनरी, काली मिर्च की बोरी, हलवा पुड़ी अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना की। धाम में पुलिस के जवान तैनात रहे। धाम में हर रविवार, मंगलवार और पूर्णमासी के दिन मेला लगता है। लेकिन गंगा दशहरा पर लगने वाला पांच दिवसीय मेला खास है। धाम परिसर में पूजन सामग्री की सैकड़ों दुकानें सज गई हैं। देर शाम तक धाम में भैरव बाबा के जयकारे गूंजते रहे। भैरव बाबा धाम में लगे मेले में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के झूले, सर्कस, खिलौने, व्यंजन का लुत्फ उठाया। मेले में लोगों ने गोविंद साहब की मशहूर खजला की भी खूब खरीदारी की। महिलाओं ने चाट, चाऊमीन पानी पूरी का आनंद लिया। वे सौंदर्य प्रशाधन और घरेलू सामानों की जमकर खरीदारी की।