निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादादपुर बाजार में शनिवार की शाम कॉस्मेटिक विक्रेता के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी भी कर चुकी है। वहीं बाकी की तलाश जारी है।
खुदादादपुर बाजार में अदीप की कॉस्मेटिक की दुकान है। दोपहर के समय दुकान पर कुछ महिलाएं खरीदारी करने आईं थीं। इसमें खुदादादपुर गांव के कुछ युवकों द्वारा महिलाओं के ऊपर छींटाकशी की गई। कॉस्मेटिक के दुकानदार अदीप ने मना किया तो युवक नाराज हो गए। युवकों ने अपने अन्य साथियों को बुलाया और लाठी-डंडे लेकर दुकान पर पहुंच गए। दुकान पर मौजूद अदीप और उसके मामा के लड़के अनदीप के साथ मारपीट करने लगे। अदीप के घर के लोग जब तक छुड़ाते तब तक अदीप और अनदीप को काफी चोटें लग चुकी थी। परिजन उन्हें बचाने के लिए घर में बंद कर दिए।
वहीं युवकों ने जमकर घर और दुकान पर तांडव मचाया। अदीप ने थाने पर पहुंचकर 12 लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले ने इस मामले में खिचड़ू, घनश्याम, गुलशन, धर्मेंद्र, परविंद, चिरागन, रवि, नीतेश, सम्भू, सोनू, रंगुलाल व संगूलाल के खिलाफ मुदकदमा पंजीकृत किया। पुलिस ने इस मामले में खिचड़ू, घनश्याम, गुलशन, परविंद, रवि, नीतेश, सम्भू, सोनू, रंगुलाल व संगूलाल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं चिरागन व धर्मेंद्र फरार चल रहे हैं।