फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजकता, दंगा, लूट व परिवारवाद चलाने वाले भाजपा को कानून सिखा रहे: मनोज तिवारी

विज्ञापन
अतरौलिया में मनोज तिवारी का स्वागत करते भाजपा नेता। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
भाजपा जो कहती है वह करती है। 2017 के विधानसभा चुनाव में इस विधानसभा क्षेत्र में लगभग 2000 वोटों से भाजपा को हार मिली थी। कहीं एक बार फिर ऐसी परिस्थिति का सामना न करना पड़े। ये बातें भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने शनिवार को अतरौलिया में निषाद पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत सिंह के समर्थन आयोजित जनसभा में कहीं।
विज्ञापन

गीत के माध्यम से उन्होंने कहा कि मंदिर अब बनने लगा है। अतरौलिया भी अब भगवामय लगने लगा है। उन्होंने कहा कि अराजकता, दंगा, लूट और परिवारवाद को बुलंदी पर पहुंचाने वाले भाजपा को कानून व्यवस्था सिखा रहे हैं। यह डबल इंजन की सरकार देश के हर नागरिक के सुख- दुख में भागीदारी निभा रही है। उन्होंने अतरौलिया का नाम लेते हुए कहा कि मेरे भी गांव का नाम अतरौलिया है। इसलिए अतरौलिया से मुझे बहुत ही प्रेम है। अगर प्रशांत सिंह को आप लोग यहां से विजयी बनाते हैं तो हम भी अपने आप को विजयी मान लेंगे। प्रशांत सिंह ने कहा कि अतरौलिया विधानसभा में कई वर्षों से एक ही परिवार का कब्जा है एवं अतरौलिया विकास से अछूता है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, रमाकांत मिश्रा, जितेंद्र सिंह गुड्डू, कन्हैया निषाद, सच्चिदानंद सिंह, विनोद राजभर, संतोष यादव, चंदजीत तिवारी आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें