फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: इस बार चार सौ पार का केंद्रीय मंत्री ने दिया नारा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सहायक शासकीय अधिवक्ता दीपक मिश्रा के पिता स्व. राधेश्याम मिश्रा की तेरहवीं में शामिल होने के लिए बुधवार को केंद्रीय उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय का जनपद आगमन हुआ। स्व. राधेश्याम मिश्रा मंत्री की पत्नी के मामा थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बात की और इस बार चार सौ पार का नारा दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिसर स्थित सहायक शासकीय अधिवक्ता दीपक मिश्रा के घर पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री ने स्व. राधेश्याम मिश्रा के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि स्व. राधेश्याम मिश्रा उनकी पत्नी सीमा के मामा थे। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक सशक्त पार्टी है। मोदी जी के नेतृत्व में देश का विकास हुआ है। देश को समृद्ध करने में मोदी सरकार ने कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार चार सौ पार का नारा भाजपा व प्रधानमंत्री ने दिया है। जिसे जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने अयोध्या मे 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कहा कि यह अवसर भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए उत्सव जैसा है। ऐसा सैकड़ों वर्ष में कभी-कभार ही होता है। यह लोगों के भावना, श्रद्धा व संघर्ष का प्रतिफल है। जो बहुत ही अच्छे वातावरण में शांति पूर्ण तरीके से भव्य समारोह के साथ सम्पन्न होने जा रहा है। यह पूरी दुनिया के लिए मंगलकारी, कल्याणकारी सिद्ध होगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूरा भारत ही आना चाहता है। इसके लिए श्रीराम जन्म भूमि ट्रस्ट द्वारा व्यवस्थाएं बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें