फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए बनेंगे 300 से अधिक परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शैक्षणिक सत्र 2020-21 में यूपी बोर्ड की ओर से संचालित की जाने वाले वार्षिक परीक्षाओं में इस बार परीक्षा केंद्रों में संख्या बढ़ाई जाएगी। इस बार जिलेभर में 300 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। जबकि इससे पूर्व बोर्ड की ओर से 285 परीक्षा केंद्र बनाए जाते थे। बोर्ड ने ये फैसला कोरोना महामारी के चलते लिया है। इस साल परीक्षार्थियों के सिटिंग प्लान में भी बोर्ड की ओर से बदलाव किया जाएगा। जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा सके।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड 2020-21 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए केंद्र निर्धारण नीति जारी होने के साथ ही केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई। जिले के 749 कॉलेजों का डाटा अपलोड कराया गया है। इसका परीक्षण जिलाधिकारी के स्तर से बनाई गई टीम ने की। कोरोना कॉल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके इसके लिए इस बार सिटिंग प्लान में बदलाव किया है। अब कमरे में एक-दूसरे परीक्षार्थी के बीच में 36 वर्ग फीट (3.34 वर्ग मीटर) दूरी रखना अनिवार्य होगा। जिससे की सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आसानी से हो सके। केंद्र बनाने के लिए दोनों पालियों में आवंटित परीक्षार्थियों की कुल संख्या न्यूनतम 150 एवं अधिकतम 800 होगी। अभी तक यह संख्या 300 और अधिकतम 1200 थी। ऐसे में साफ है कि इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ेगी।
बोर्ड परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आसानी से हो सके इसके लिए छात्रों को दूर-दूर बैठाना है। ऐसे में इस बार माना जा रहा है कि परीक्षा केंद्रों की संख्या इस बार बढ़ेगी। जिससे की सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आसानी से हो सके। बोर्ड के निर्देशों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. वीके शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक, आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें