फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जनपद में इस बार 1665 स्थानों पर स्थापित होंगी दुर्गा प्रतिमाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में नवरात्र का पर्व धूमधाम के साथ शुरू हो गया है। जिलेभर के देवी मंदिरों व विभिन्न पंडालों में श्रद्धालुओं की भागीदारी देखी जा रही है। प्रशासन ने दशहरा के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए व्यापक तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही रामलीला समितियों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि इस वर्ष जिले में कुल 1665 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमा की स्थापना की गई हैं। जिसमें शहरी क्षेत्र में 765 और ग्रामीण क्षेत्रों में 900 पंडाल स्थापित किए गए हैं। जनपद में 190 स्थानों पर रामलीला का मंचन किया जा रहा है। एसपी ने बताया कि किसी पूजा समिति की ओर से मंच पर अश्लील डांस कराया जाता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई के साथ ही आगे के लिए भी सूचीबद्ध किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। सभी प्रमुख पंडालों और आयोजनों में पुलिस फोर्स तैनात रहेगी । महिला पुलिसकर्मी, होमगार्ड भी सतर्कता के लिए सभी पंडालों में मौजूद रहेंगे। एसपी ने बताया कि डीजे और पंडालों के संचालन के लिए विशेष गाइडलाइन भी जारी की गई हैं। इसमें अश्लील नृत्य और भड़काऊ गतिविधियों पर सख्त रोक का प्रावधान किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि त्योहार को परंपरा और संस्कृति के अनुरूप शांति के साथ मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें