फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: हद है...बेच दी गई शारदा नहर के तटबंध की मिट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहा। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा और असीलपुर स्थित शारदा सहायक खंड-32 नहर के तटबंध की मिट्टी को खनन माफियों ने जेसीबी से खोदवाकर बेंच दी। इससे नहर का तटबंध एकदम कमजोर हो गया है। अब खनन का मामला प्रकाश में आने पर सिंचाई विभाग ने क्षेत्र के 6 जेसीबी संचालकों को नोटिस जारी की है। निजामाबाद क्षेत्र में रात के समय जेसीबी से नहर के तटबंध तक की धड़ल्ले से खोदाई कर दी जा रही है। इसके एवज में खनन माफिया मिट्टी की मोटी रकम वसूल रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में खनन माफिया इस कदर सक्रिय हैं कि रात में नहर के बंधे को ही उखाड़ ले गए। सुबह जब ग्रामीणों ने तटबंध की स्थिति देखी तो मामले की जानकारी संबंधित विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंचे विभाग के अधिकारी ने जांच पड़ताल करके जेसीबी संचालकों को नोटिस भेज दिया है। शारदा सहायक खंड 32 के जेई आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि विभाग को तटबंध की खोदाई की सूचना मिली थी। विभाग ने इसकी जांच-पड़ताल कराी तो पता चला कि जेसीबी मशीनों से खोदकर मिट्टी बेची गई है। विभाग की ओर से क्षेत्र के जेसीबी संचालकों को नोटिस जारी किया गया है और पूरे प्रकरण की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें