फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दो रुपये में बुझेगी रेल यात्रियों की प्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
अब स्टेशन पर 20 रुपये खर्च कर पानी की बोतल नहीं खरीदनी पड़ेगी। रेल यात्रियों की प्यास मात्र दो रुपये में बुझेगी। रेलवे स्टेशन पर नई वाटर वेंडिंग मशीन लगाई गई है। इस बार आइआरसीटीसी की जगह रेलवे ने खुद इसकी व्यवस्था की है। सोमवार से यात्रियों को फिर से सस्ता और आरओ वाटर प्यूरीफायर से शुद्ध पानी मिलेगा। मशीन 100 लीटर प्रति घंटा पानी देने में सक्षम होगी। स्टेशन पर वाहर कूलर लगाए गए हैं लेकिन वह पर्याप्त नहीं है। वहीं प्लेटफार्म पर वॉटर बूथ भी बनाया गया है लेकिन उनमें से भी गर्म पानी आ रहा है जो यात्रियों के गले को तर नहीं कर रहा है। यात्री पानी को हाथ तक नहीं लगा रहे है। जिसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने वाटर वेंडिंग मशीन लगाई है। हालांकि 2016 में आइआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन) ने स्टेशन पर वाटर वेंडिंग मशीन लगाई थी। जो लगाने के कुछ माह बाद बंद हो गई थी। कोरोना काल के बाद मशीन पूरी तरह से कबाड़ हो गई। मंडल वाणिज्य निरीक्षक मिथिलेश कुमार ने बताया कि आजमगढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर वाटर वेंडिंग मशीन लगाई गई है। सोमवार से यात्रियों को पानी की सुविधा मिलने लगेगी। यात्री सस्ते दर पर पानी से अपनी प्यास बुझा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें