फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर पुलिस लिखवाकर चल रहे थे चोर, दो गिरफ्तार, चार फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी थाने की पुलिस रविवार की सुबह बेलइसा ओवरब्रिज के पास से चोरी की दो बाइकों के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर ली। जबकि इनके चार साथी फरार हो गए। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए चुराई गई बाइकों पर पुलिस या छात्रशक्ति लिखवाकर चल रहे थे। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों चोरों का चालान कर दिया। फरार होने वालों की तलाश की जा रही।
विज्ञापन

एसपी त्रिवेणी सिंह के मुताबिक गिरफ्तार चोरों में संदीप सरोज उर्फ टाईगर पुत्र अनरजीत गंभीरपुर थाने के बेलऊ गांव और अनिल यादव पुत्र ओंकार बरदह थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव का निवासी है। एसपी के मुताबिक सिधारी थाने के मूसेपुर चौकी प्रभारी प्रभाकर शुक्ला रविवार की सुबह वाहन चेक कर रहे थे। तभी मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर पुलिस बेलइसा ओवरब्रिज से इन दोनों को चोरी की दो बाइकों के साथ गिरफ्तार कर ली। जबकि चार अन्य पुल से नीचे कूदकर फरार हो गए। दोनों चोर इन बाइकों पर पुलिस और छात्र शक्ति लिखवाकर चल रहे थे। इस संबंध में पूछने पर चोरों ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए इस प्रकार से लिखवाकर चल रहे थे। एसपी के मुताबिक बरामद हुई दोनों बाइकें इन दोनों ने देवगांव कोतवाली क्षेत्र से चुराए हैं। जिन्हें बेचने के लिए जा रहे थे। उससे पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस फरार होने वाले अन्य चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें