फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी सहित लाखों के जेवरात उठा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी स्थित पांडेय का पूरा गांव निवासी एक व्यक्ति के घरों में घुसे चोरों ने लाखों के जवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ लिया जबकि चोरी का माल लेकर साथी फरार हो गए। पकड़े गए चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं पीड़ित गृहस्वामी ने थाने में घटना के बाबत तहरीर भी दे लिया है। अंबारी पांडेय का पुरा गांव निवासी त्रिलोकीनाथ चौबे पुत्र स्व. रामनरायन चौबे के घर में शुक्रवार की रात चार की संख्या में चोर घुस गए। त्रिलोकी के घर कुछ दिनो पूर्व ही बेटी की शादी हुई थी। न्योता के रूप में मिले रुपये व अन्य सामान एक कमरे में रखा हुआ था। चोर आराम से उक्त कमरे में घुसे और पूरे कमरो को खंगाला डाला। इस दौरान बेटी की शादी में न्योता के रूप में मिले 40 हजार रुपये नकद के अलावा लगभग दो लाख के जेवरात चोरों ने उड़ा दिया। चोर अपनी कवायद में जुटे थे कि इसी दौरान गृहस्वामी के पुत्र सतेंद्र की नींद खुल गई। उसने भाग रहे चोरों को दौड़ा लिया और एक चोर उसके हाथ लग गया। इसके बाद उसे पेड़ से बांध दिया गया और शोर सुन कर ग्रामीण भी जाग गए थे और कुछ दूरी तक भाग रहे चोरों का पीछा भी किया लेकिन वे भाग निकलने में सफल रहे। रात में ही घटना की सूचना फूलपुर कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने पर पकड़े गए चोर को उनके हवाले कर दिया गया। पूछताछ में पकड़े गए चोर ने अपना नाम जितेंद्र बिंद निवासी मुस्तफाबाद थाना कोतवाली फूलपुर बताया। इसके साथ ही फरार हुए साथियों का नाम आविद, दानिश व सिल्लू निवासी सरैया भटपूरा बताया। पीड़ित गृहस्वामी के अनुसार चोर चालीस हजार नकद के अलावा लगभग दो लाख के जेवरात पर हाथ साफ करने में सफल हुए है। घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस फरार चोरों को पकड़ने की कवायद में जुटी है वहीं पकड़े गए चोर से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें