फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बंद घर से गहने व नकदी ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। थाना क्षेत्र के अजोरीकरीम गांव (सरायपोही ग्रामसभा) में बृहस्पतिवार की रात अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान का जंगला काटकर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने मकान में रखे सोने-चांदी के जेवरात और 37,000 रुपये नकद समेत लगभग 5 लाख का सामान चुरा लिया। पीड़ित प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि वे करीब 15 दिन पहले अपने पूरे परिवार के साथ गाजियाबाद चले गए थे, जहां वे एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। कुछ महीने पहले ही उन्होंने इस नए मकान का निर्माण कराया था।
विज्ञापन

मकान के बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने रसोई घर की खिड़की (जंगला) काटकर घर में प्रवेश किया और अलमारी, बक्सा व दरवाजे तोड़कर घर का सामान तहस-नहस कर दिया। थाना प्रभारी हीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें