गंभीरपुर थाना क्षेत्र के चौकी गोसाई की बाजार के पास मई खरगपुर में शनिवार की रात में चोरों ने एक मकान से लाखों का सामान उड़ा लिया। चोर मकान में रखे 50 हजार नकदी व 7.50 लाख का माल पार कर गए। पीड़ित को इसकी जानकारी रविवार की सुबह हुई। पीड़ित ने इस मामले में थाने पर तहरीर दी है।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मई खरगपुर गांव निवासी संतोष राय पुत्र सूबेदार राय के परिवार के लोग शनिवार की रात भोजन करने के बाद सोने चले गए। बिजली न होने के कारण कुछ लोग बाहर बरामदे में तो कुछ लोग छत पर सोने चले गए। रात के समय चोर बारजे के सहारे छत पर चढ़ गए और सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए। इस मामले में संतोष राय ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। संवाद