फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: चोरों ने दो घरों से उड़ाया 80 लाख की नकदी व जेवरात

विज्ञापन
अतरौलिया थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव के एक घर में चोरी के बाद बिखरा सामान।संवाद - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव निवासी दो व्यक्तियों के घरों में घुसे चोरों ने लगभग 80 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी हुई। सूचना पर थाना पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। गांव निवासी चंद्रभुवन मिश्रा के घर रविवार की देर रात चोर घुसे और कमरों का ताला तोड़ कर अंदर रखे आलमारी व बक्सों को खंगाल डाला। यहां से चोरों ने लगभग 11 लाख के जेवरात चुरा लिए। इसके बाद चोरों ने पास ही रहने वाले शेषनाथ मिश्रा के घर को निशाना बनाया। यहां से चोरों ने करीब साढ़े छह लाख की नकदी के अलावा लगभग 65 लाख के जेवरात पर हाथ साफ किया। पीड़ित परिवारों को घटना की जानकारी सोमवार की सुबह तब हुई जब वह सो कर उठे। पीड़ित परिवारों की सूचना पर इलाकाई पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ गांव पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। सीओ बूढ़नपुर महेंद्र शुक्ला ने बताया किपीड़ित परिवारों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। चोरों की तलाश में पुलिस की टीम लगा दी गई है। जल्द ही चोरी की घटना का पुलिस खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें