फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किराना दुकानों से चोरों ने किया हजारों का माल पार

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। कस्बा के पटेल तिराहा स्थित किराना की दो दुकानों में घुसे चोरों ने नकदी समेत हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह दुकान खोलने पर दुकानदारों को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित दुकानदारों ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दे दिया है।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर के कादीपुर थाना अंतर्गत जगदीशपुर गांव निवासी अजीत यादव की पटेल तिराहे पर किराना की दुकान है। सोमवार की देर शाम वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। रात में अज्ञात चोर दुकान के पिछले हिस्से में स्थित दरवाजे को तोड़ कर छत से अंदर घुसे और पूरी दुकान को खंगाल डाला। चोर दुकान के काउंटर में रखे 40 हजार नकद के साथ ही लगभग 25 हजार का सामान भी उठा ले गए। इसके बाद चोर बगल में स्थित दिलीप के किराना की दुकान में भी छत के रास्ते ही घुसे। इस दुकान को भी चोरों ने खंगाला लेकिन ज्यादा कुछ नहीं ले गए। दोनों दुकानदारों ने मंगलवार की सुबह दुकान खोला तो अंदर का हाल देख कर उनके होश उड़ गए। सारे सामान दुकान में फैले हुए थे। अजीत की दुकान के कैश काउंटर से चोरों ने दीपावली की बिक्री का लगभग 40 हजार रुपये नकद पार कर दिया था। पीड़ित दुकानदारों ने घटना के बाबत अतरौलिया थाने पर घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें