फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी के घर से चोरों ने उड़ाया लाखों का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। हैदरपुर गांव निवासी रिटायर्ड फौजी के घर पर गुरुवार की रात चोरों ने डेढ़ लाख नकदी के साथ ही आठ लाख के जेवरात चुरा लिए। सुबह घटना की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। घटना के बाबत अतरौलिया थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। हैदरपुर गांव निवासी रामकिशन विश्वकर्मा सेना से रिटायर्ड है। वर्तमान में वह प्रयागराज रेलवे में कार्यरत है। आगामी 9 दिसंबर को उनके लड़के की शादी होने वाली है। बेटे की शादी के लिए घर पर नकदी और जेवरात तैयार कराकर रखे हुए गए थे। बुधवार की रात परिवार की महिलाएं छत पर बच्चों के साथ सो रही थी तो पुरूष सदस्य बाहर दालान में सोए हुए थे। देर रात चोर छत पर चढ़कर सीढ़ी से नीचे उतर आए और पांच कमरों का ताला तोड़ कर आलमारी व बक्सों में रखे डेढ़ लाख रुपये नकद व आठ लाख के जेवरात चुरा ले गए। सुबह छत पर सो रही महिलाएं जब सो कर उठी और नीचे आई तो घर का हाल देख कर उनके होश उड़ गए। पांच कमरों के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा हुआ था। महिलाओं ने इसकी जानकारी बाहर सो रहे पुरूष सदस्यों को दी। घटना के बाबत पीड़ित परिवार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अतरौलिया थाने में तहरीर दी है। वहीं चोरों ने मौके से एक किमी दूरी पर स्थित प्रदीप उपाध्याय के बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान के पीछे स्थित खिड़की को तोड़ कर अंदर घुसे और दुकान में रखे 15 हजार नकद के साथ ही 25 किग्रा तार व 600 पीस रिंग उठा ले गए। इसके साथ ही चोरों ने बगल में स्थित धर्मजीत गुप्ता के मकान में भी घुसने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें