सिधारी थाना क्षेत्र में ताला तोड़ कर दुकान में चोरी के बाद बिखरा सामान।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सिधारी थाना स्थित शंकर तिराहा के पास चोरों ने दो घरों से लाखों की नगदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सुबह होने पर पीड़ित परिवारों को घटना की जानकारी हुई। पीड़ितों की तहरीर पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। वहीं पीड़ित परिवारों ने घटना के बाबत तहरीर पुलिस को दे दिया है।
सिधारी शंकर तिराहे के पास स्थित बुलेट एजेंसी के सामने दो मकानों में चोर रविवार की रात घुस गए। पूर्वांचल आयरन स्टोर के मालिक सुनील कुमार यादव के घर से चोरों ने 12 हजार नगद के साथ ही हजारों रुपये कीमत के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद चोर पास में स्थित आरपी मशीनरी स्टोर के प्रोपराइटर अभय व राजेश के घर से चोरों ने 16 लाख रुपये नकद, जेवरात व कीमती कपड़े चुरा ले गए। घटना के समय परिवार के लोग किसी निमंत्रण में गए थे। इसके साथ ही परिवार में दो दिन बाद वैवाहिक समारोह है, जिसके लिए जेवरात, कपड़ा के साथ ही पैसा रखा हुआ था। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी हुई। पीड़ितों ने तत्काल पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर थाने के एसआई जफर खान मौके पर पहुंचे जांच-पड़ताल किया। पीड़ितों ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दे दिया है।