अहरौला के बांसथान गांव में चोरों द्वारा अलमारी तोड़कर चोरी, बिखरे सामानों को दिखाती गृहस्वामिनी
- फोटो : AZAMGARH
हरौला। बांसथान गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक साथ तीन घरों में धावा बोला और लाखों की नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित गृहस्वामियों को मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी हुई। पीड़ितों ने घटना के बाबत अहरौला थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
चोरों ने सबसे पहले डॉ. राज नरायण जोशी बांसथान गांव की सड़क पर मकान बना कर रहते है और उसी में अपनी क्लीनिक चलाते है। दीपावली पर वे परिवार के साथ पाकड़पुर स्थित अपने गांव चले गए थे। सोमवार की रात चोर डॉक्टर के घर में घुसे और आलमारी तोड़ कर उसमें रखे 40 हजार नकद, गोल्लक में रखे 10 हजार व डेढ़ लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद चोर गांव निवासी अशोक पांडेय पुत्र सूर्यनाथ पांडेय के घर पहुंच कर सेंध काट रहे थे, लेकिन गृहस्वामी के जाग जाने से वे छत से कूद कर फरार हो गए। वहीं कांता राम के घर में घूस कर चोरों ने बक्सा तोड़ कर दो थान जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाबत पीड़ित परिवारों ने थाने पर अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दिया है।