फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से चोरों ने उड़ाया लाखों के जेवरात व कीमती सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात चोरों ने तीन घरों में चोरी की। पीड़ित परिवारों की सूचना पर तहबरपुर थाना पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ पहुंच कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

तहबरपुर के करियाबर गांव निवासी शिवमूरत उपाध्याय के घर रविवार की रात धमके चोरों ने बक्सा, आलमारी आदि का ताला तोड़ कर लगभग पांच लाख कीमत के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों को सोमवार की सुबह हुई। इसी रात चोरों ने पड़ोसी गांव किशुनीपुर में सुधई यादव पुत्र कोलई एवं निन्हकू उपाध्याय पुत्र पुरुषोत्तम के घर चोरी की।
सुधई यादव के घर से लगभग सात लाख कीमत के आभूषण व निन्हकू उपाध्याय के घर से कुछ नकदी चोर ले कर फरार हो गए। सोमवार की सुबह गांव के सीवान में चोरी गया बक्सा, अटैची आदि टूटे हालत में पड़े मिले। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। जिस पर तहबरपुर थाना पुलिस डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया। तीनों पीड़ितों ने घटना के बाबत तहबरपुर थाने में लिखित तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें