20 रेलवे टिकट के साथ दो दलाल गिरफ्तार किए गए। जब इनसे पूछताछ हुई तो पता चला कि इन्होंने रेलवे की व्यवस्था में सेंधमारी का बड़ा प्लान तैयार किया था। आईआरसीटीसी की फेक यूजर आईडी बनाकर यात्रियों से अधिक लाभ लेकर बेचते थे। पुलिस अब इनके तार खंगालने में जुट गई है।
रेलवे टिकट का अवैध व्यापार करने वाले दो लोगों को आरपीएफ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी विजय कुमार निवासी बनकटिया और मोहम्मद इब्राहिम के पास से 20 रेलवे टिकट बरामद हुए हैं। इसकी कीमत 34 हजार रुपये हैं।
विज्ञापन
आरपीएफ निरीक्षक अभय कुमार राय ने बताया कि यह लोग जरूरतमंद ग्राहकों के मोबाइल नंबर पर आईआरसीटीसी की फेंक पर्सनल यूजर आईडी बनाकर ऑर्डर प्राप्त कर रिजर्वेशन टिकट बनाकर ग्राहकों को 200 से 500 रूपये अधिक लाभ लेकर बेचते थे।
बता दें कि भीषण गर्मी में एक ओर जहां टिकट को लेकर परेशानी व्याप्त है तो वहीं आम जनता को ठगने वाले लोग भी सक्रिय नजर आ रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी से ऐसी समाज विरोधी नेटवर्क पर लगाम लगेगी और रेलवे टिकट के नाम पर ठगी करने वाले आगे भी बेनकाब होंगे।