आजमगढ़। चैत्र नवरात्र पर देवी मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। प्रमुख मंदिरों में पुलिस फोर्स के साथ महिला कांस्टेबल की तैनाती की गई है। मुख्य मंदिरों में भक्तों की अधिक भीड़ होने के चलते सड़कों पर जगह-जगह बैरियर लगाया जाएगा। यहां पर यातायात पुलिस के साथ ही संबंधित थाने की पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही सभी थानों प्रभारियों ने पीस कमेटी की बैठक कर निर्देश दिए गए हैं कि मुख्य मार्गों पर जहां मांस की दुकानें लगती हैं, उसे ढक कर रखा जाए या फिर उसे बंद कर दिया जाएगा। ताकि किसी भी वर्ग की भावना आहत न हो।
नवरात्र 30 मार्च यानी रविवार से शुरू हो जाएगा जो सात मार्च तक चलेगा। इस बीच शहर के दक्षिण मुखी माता मंदिर, निजामाबाद की शीतला माता मंदिर व पल्हना की मां पाल्हमेश्वरी मां के मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ एकत्र होती है। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि पुलिस ने उन सभी स्थानों का भ्रमण किया जिन मंदिरों में अधिक भीड़ एकत्र होती है। ऐसे स्थानों पर पुलिस बल तैनात किए जाएगा। शांति और सौहार्द पूर्वक सभी नवरात्र व ईद मनाएं।