फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाह फैलाने वालों पर रखी जा रही कड़ी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली परिसर में शुक्रवार को आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ एवं नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में चेहल्लुम, विश्वकर्मा आदि त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्वक ढंग से मनाने की अपील की गई।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने कहा कि त्योहार शांतिपूर्वक ढंग से आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। त्योहार आपसी भाईचारे का संदेश देता है। बच्चा चोरी की अफवाहों पर ध्यान ना दें। कुछ लोग गलत तरीके से अफवाह फैला रहे हैं। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा ने बताया कि त्योहार को शांतिपूर्वक ढ़ंग से मनाएं। जीयनपुर कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने कहा यदि अराजक तत्वों की ओर से पर्व में खलल पैदा करने की कोशिश की गई, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र में कहीं भी अराजकता फैलाने की संभावना हो तो तत्काल सूचना दें, जिससे समय रहते अराजक तत्वों के विरुद्ध विधिक कार्यवाई की जा सके। इस मौके पर जीयनपुर कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष हरिशंकर यादव, प्रधान रविंद्र सिंह, सबीब रजा, जयराम सिंह पटेल, ज्ञानेंद्र मिश्र, नेहाल मेंहदी, मनोज चौरसिया, राजेंद्र यादव, पप्पू पाठक, यशवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें