फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्तमान शैक्षणिक सत्र में नहीं होगी कोई फीस बढ़ोत्तरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुरूप डीएम ने भी सभी बोर्ड के स्कूलों को वर्तमान शिक्षण सत्र में किसी भी तरह की फीस बढोत्तरी न करने का निर्देश दिया है। इतना ही नहीं लॉक डाउन की अवधि तक कोई भी स्कूल अभिभावकों पर फीस के लिए दबाव नहीं बनाएगा।
विज्ञापन

स्कूलों के लिए जारी अपने फरमान में जिलाधिकारी एनपी सिंह ने निर्देशित किया है कि शैक्षणिक सत्र 2019-20 में जो फीस निर्धारित थी, वहीं फीस नये शैक्षणिक सत्र में भी मान्य होगी। किसी भी प्रकार की फीस बढ़ोत्तरी नहीं की जा सकती है। इतना ही नहीं कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत लॉकडाउन की स्थिति में अप्रैल, मई व जून 2020 माह के शुल्क को जमा करने हेतु छात्रों के अभिभावकों को बाध्य नहीं किया जायेगा। लॉक डाउन की अवधि का परिवहन शुल्क भी कोई विद्यालय नहीं वसूल करेगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई विद्यालय फीस बढ़ोत्तरी कर दिये है और कोई अभिभावक उसके अनुरूप फीस जमा कर दिया है तो अधिक ली गई फीस की धनराशि आगामी माह के फीस में समायोजित करायी जायेगी। दिशा निर्देशों का अनुपालन न करने वाले विद्यालयों पर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें