कलेक्ट्रेट के सभागार में बैठक को संबोधित करते डीएम राजेश कुमार।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। डीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में चार फरवरी को चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव मनाए जाने के संबंध में बैठक हुई। बताया कि पूरे एक साल तक शताब्दी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को सबी निकायों और ब्लाकों में शहीद स्मारक स्थलों पर कार्यक्रम किए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि गांवों, विद्यालयों से प्रात: 08.30 बजे से प्रभातफेरी निकाली गाएगी जो शहीद स्मारक स्थलों पर प्रात: 10 बजे तक पहुंचेगी। प्रभातफेरी में एनएसएस, एनसीसी, सिविल डिफेन्स, स्काउट गाइड, समाजसेवी संस्थाओं आदि के वालण्टियर्स को सम्मिलित किया जाएगा। डीआईओएस को निर्देश दिए कि सभी को प्रभात फेरी के स्लोगन पूर्व में ही उपलब्ध करा दिए जाएं। बीडीओ और ईओ को निर्देश दिए कि शहीद स्मारक की साफ-सफाई, रंगई-पुताई कराएं।जरूरत हो उसकी मरम्मत कराएं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों-स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों को भी आमंत्रित करें। 11 बजे प्रधानमंत्री समारोह का शुभारम्भ करेंगे। इसका सजीव प्रसारण भी कराएं। ईओ आजमगढ़ को निर्देश दिए कि कुंवर सिंह उद्यान में कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए व्यवस्थाएं कराएं। सुबह 10 बजे वन्दे मातरम का गायन सभी स्वतंत्रता संग्राम स्थलों-शहीद स्मारकों, शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों, कलाकारों, आमजनों द्वारा किया जाएगा। 10.15 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। शाम 5.30 बजे से छह बजे तक पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रधुन बजाई जाएगी। 6.30 बजे से दीप प्रज्ज्वलन का कार्यकम किया जाएगा। सीडीओ आनन्द कुमार शुक्ला, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र सिंह, एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल, डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा, डीडीओ रवि शंकर राय उपस्थित रहे।