फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: हज यात्रा निरस्त कराने पर जमा राशि में होगी कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज-2027 की आधिकारिक घोषणा कर दी है। हज यात्रा पर जाने को इच्छुक लोग 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला हज ट्रेनर मोहम्मद अफजल आजमी ने बताया कि हज आवेदक हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई की वेबसाइट और एप्लीकेशन हज सुविधा पर उपलब्ध हज ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। सरकार की तरफ से इसकी अंतिम तिथि 20 जुलाई निर्धारित की गई है। डिजिटल रैंडम चयन प्रक्रिया के बाद प्रत्येक चयनित हज यात्री को 1,52,300 रुपये की अग्रिम धनराशि 10 अगस्त तक जमा करनी होगी। उन्होंने बताया कि हज के चयन के बाद सीट निरस्त कराने पर हज-2027 की गाइड लाइन के अनुसार जमा धनराशि में पांच हजार से लेकर 50 हजार तक की कटौती होगी। इसलिए इच्छुक हज यात्री आवेदन करने से पूर्व अपनी तैयारी व हज यात्रा करने की दृढ़ प्रतिबद्धता कर लें। हज के लिए सामान्य 40 दिन की यात्रा के अतिरिक्त छोटी 20 दिवसीय हज यात्रा के लिए आवेदन करने का विकल्प रखा गया है, जिसमें कम सीटें उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के बाद आवेदन फार्म का प्रिंटआउट डाउनलोड करना होगा और उसे सचिव एवं कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस सरोजनीनगर, लखनऊ को उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें