फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अध्यक्ष पद के पांच प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव होने वाला है। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद सोमवार को एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। अब विभिन्न पदों के लिए 55 प्रत्याशी मैदान में हैं। 19 दिसंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन

दीवानी बार की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव की घोषणा होने के बाद पांच व छह दिसंबर को नामांकन पत्र दाखिल किया गया। विभिन्न पदों के लिए कुल 56 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था।
सात दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच हुई। इसमें सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए थे। इसके बाद सोमवार को नामांकन पत्र वापसी की थी। इसमें मंत्री पद के प्रत्याशी कृष्ण कुमार पांडेय ने अपना परचा वापस लिया।
विज्ञापन

अब अध्यक्ष पद पर पांच, मंत्री पद पर सात, सह मंत्री पद पर 11, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर छह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पांच, कोषाध्यक्ष पद पर दो, ऑडिटर पद पर दो, छह सदस्यीय वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

वहीं, कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों पर छह लोगों के नामांकन के चलते उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। अन्य पदों के लिए 19 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें