फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा, 44 डिग्री रहा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में गर्मी का पारा 43 से 45 डिग्री के बीच बना हुआ है। शनिवार को भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि, न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप और उमस से लोग बेहाल हैं। हर कोई मानसून की राह देख रहा है। गर्मी की वजह से लोग दोपहर के समय सफर करने से बचने लगे हैं।
विज्ञापन


रविवार को भी सुबह से ही मौसम तल्ख रहा। अवकाश होने के बाद भी लोगों ने घरों में रहना ही मुनासिब समझा। वहीं जिसको कोई काम था उसने 10 बजे के पहले ही उस काम निपटाना जरूरी समझा। शहर के रहने वाले ई-रिक्शा चालक अल्तमस ने बताया कि पहले रोज 900 से 1000 रुपये तक की आमदनी हो जाती थी। अब गर्मी के कारण सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक सवारियां निकलती ही नहीं। जिससे कमाई आधे से भी कम हो गई है। बिलरियागंज के रहने वाले ऑटो चालक विनोद ने बताया कि पहले एक हजार से 1200 रुपये तक कमा लेता था। इधर, एक महीने से आमदनी आधी हो गई है। अब मानसून के आने का इंतजार है।


डायरिया पर नहीं लग पा रहा लगाम
बलरामपुर। गर्मी के कारण थोड़ी भी खाने पीने में लापरवाही लोगों को बीमार कर रही है। ऐसे में लोग बीमार होकर अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। स मौसम में लोग सबसे अधिक डायरिया के शिकार हो रहे हैं। वर्तमान में मंडलीय अस्पताल के महिला वार्ड में डायरिया के दो मरीज और पीआईसीयू वार्ड में डायरिया के तीन मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विगत सात दिनों के तापमान पर एक नजर
तिथि अधिकतम न्यूनतम
तीन जून 43 डिग्री 29 डिग्री
चार जून 45 डिग्री 29 डिग्री
पांच जून 41 डिग्री 29 डिग्री
छह जून 42 डिग्री 28 डिग्री
सात जून 43 डिग्री 29 डिग्री
आठ जून 44 डिग्री 30 डिग्री
नौ जून 44 डिग्री 29 डिग्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें