फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चलीं लाठियां

विज्ञापन
विज्ञापन
दीदारगंज थाना क्षेत्र के भादो गांव में शनिवार को दिन में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और जमकर चाकूबाजी हुई। मारपीट की इस घटना में करीब सात लोग घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

दीदारगंज थाना क्षेत्र के भादो गांव निवासी 33 वर्षीय साहिल आजमी पुत्र सलाउद्दीन की पड़ोसी से भूमि विवाद चल रहा था। शनिवार को दिन में करीब 11 बजे इसी बात को लेकर पड़ोसियों से विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। एक पक्ष का आरोप है कि विपक्षियों द्वारा उनपर लाठी-डंडे व चाकू से हमला कर दिया। इसमें साहिल (33), मो. जीशान (21), अब्दुल रहीम (35), मो. उमर (16), मो. इबराहिम (13), सलाउद्दीन (67), मोजिमिल (97) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें