फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: केबल में आई खराबी, एक घंटे बाधित रही अस्पताल की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मंडलीय अस्पताल में सोमवार की सुबह केबल जलने से पूरे अस्पताल की बिजली गुल गई। मुख्य केबल जलने के कारण जनरेटर भी नहीं चलाया जा सका। मैकेनिक को बुलाकर केबल की मरम्मत कराकर एक घंटे बाद आपूर्ति बहाल की गई। एक घंटे तक मरीजों और तीमारदार परेशान रहे।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में ओवरलोडिंग के चलते आए दिन विद्युत केबल के जलने या खराब होने की घटना से लोगों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। विद्युत निगम की तरफ से लोकल फॉल्ट आपूर्ति पर भारी पड़ रहा है और लोगों को घंटों बिना बिजली के रहना पड़ रहा है।
मंडलीय जिला चिकित्सालय में सोमवार सुबह को ओवरलोडिंग से मुख्य केबल जल गई। जिससे पूरे अस्पताल की बिजली गुल हो गई। जिससे अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गर्मी से परेशान लोग वार्ड में हाथ का पंखा झलते किसी तरह से बिताए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एसआईसी डा. आमोद कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मैकेनिक को बुलाकर खुद मौके पर खड़े रहकर जली केबल की मरम्मत कराई। जिसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। एसआईसी डा. आमोद कुमार ने बताया कि मुख्य लाइन की केबिल जलने से जनरेटर भी नहीं चल सका। मरम्मत कराकर आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें