रानी की सराय। रानी की सराय कस्बा समेत आसपास के ग्रामीणों ने डीआरएम वाराणसी व जीएम गोरखपुर को आठ सूत्रीय मांग पत्र भेजा। मांग उठाया कि रानी की सराय स्टेशन पर सभी ट्रेनों का ठहराव किया जाए। साथ ही इस स्टेशन को सिटी स्टेशन घोषित किया जाए। ताकि यहां के आसपास के ग्रामीणों को रेलवे की बेहतर सुविधा मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि रानी की सराय रेलवे स्टेशन के आसपास 50 गांव से अधिक है। यहां एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होता है जिससे आनेजाने में परेशानी होती है। इसलिए यहां के स्टेशन को सिटी स्टेशन बनाया जाए। लालगंज, मेंहनगर, निजामाबाद व आंशिक रूप से सदर विधानसभा के लोग यहां से ही यात्रा करते हैं। इतना ही नहीं शीतला धाम निजामाबाद, दत्तात्रेय, अवंतिकापुरी धाम के लिए भी लोग यहां से यात्रा करते हैं। आठ सूचीय मांग पत्र में रानी की सराय में सिटी स्टेशन बनाए जाने, सभी ट्रेनों का ठहराव, फुट ओवर ब्रिज, प्लेटफार्म ऊंचा करने, टिकट आरक्षित कोटा निर्धारित करने, रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण कराए जाने, रेलवे स्टेशन फाटक से चकसेठवल गांव में आनेजाने के लिए रास्ता व रानी की सराय से एक पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग की है। मांग करने वालों में अजय कुमार सैनी, शारदा जयसवाल, दशरथ यादव, राधेश्याम यादव, महेंद्र, हरेंद्र, संजय, मुकुंद, मनोज, दिलशेर आदमी, सुभाष चंद जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, मनोज गुप्ता, संजय गुप्ता, संतोष, अब्दुल्ला समेत आदि शामिल रहे।