फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर ब्लॉक में कम से कम एक चौपाल लगे : सूर्य प्रताप शाही

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही शुक्रवार को विकासखंड लालगंज के ग्राम पंचायत कठौनी के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित ग्राम चौपाल में पहुंचे। जहां लोगों की समस्याएं सुनीं ओर गोदभराई तथा अन्न प्रशासन कार्यक्रम मे शिरकत की। अधिकारियों से कहा कि कम से एक चौपाल हर ब्लॉक में लगनी चाहिए। कहा कि जिले के अंदर कुछ ग्रामों में चौपाल अवश्य लगाएंगे और हर ब्लॉक के अंदर कम से कम एक चौपाल लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया है, जितना बालक जरूरी है, उतना ही बालिका भी जरूरी है। इसलिए महिलाएं एवं पुरुषों का समान अनुपात होना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक ने जनता की सुविधा के लिए विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत कठौनी में संचालित विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में पंचायत भवन क्रियाशील हो गया है, यहां से आय, जाति, निवास एवं जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत किए जा रहे हैं। यहां के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय कायाकल्प योजना के 19 पैरामीटर से आच्छादित हैं। इस अवसर पर पूर्वांचल विकास परिषद के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, जनप्रतिनिधि गण एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें