फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: परिवार नियोजन में अंतरा महिलाओं की पहली पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
देश की तेजी से बढ़ती जनसंख्या पर लगाम लगाने को लेकर सरकार परिवार नियोजन की कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं में शामिल अंतरा इंजेक्शन वर्तमान में महिलाओं की पहली पसंद बहै। एक बार इंजेक्शन लगवाने पर तीन माह तक अनचाहे गर्भ से वह बच सकती हैं।परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. उमाशरण पांडेय ने बताया कि ग्रामीण व शहरी महिलाओं को अचनाहे गर्भ व दो बच्चों के बीच अंतर रखने के लिए परिवार नियोजन की अंतरा इंजेक्शन सुरक्षित विकल्प है। खून की कमी से ग्रसित महिलाओं के लिए यह काफी ज्यादा फायदेमंद है। उन्होंने बताया कि अंतरा इंजेक्शन जिला महिला अस्पताल के साथ ही सभी सीएचसी-पीएचसी पर उपलब्ध है। पहला इंजेक्शन डॉक्टर की देखरेख में लगाया जाता है, इसके बाद एएनएम अपने स्तर से इस इंजेक्शन को लगाती हैं। कोई भी महिला माहवारी के सात दिवस तक इस इंजेक्शन को लगवा सकती है। इसके बाद इसे लगवाना है तो पहले प्रेग्नेंसी टेस्ट कराना जरूरी होता है। इस इंजेक्शन को लगवाने के बाद किसी भी अन्य परिवार नियोजन साधन का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-2022 में ‘अंतरा इंजेक्शन’ का 50405, वर्ष 2022-2023 में 91082 महिलाओं ने इसका लाभ उठाया। 11 से 24 जुलाई तक आयोजित जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के दौरान कुल 3462 महिलाओं ने अंतरा सुविधा का लाभ लिया। इतना ही नहीं इस इंजेक्शन को लगवाने के बाद किसी भी तरह की समस्या होने पर महिलाएं अंतरा केयर लाइन टोल फ्री नंबर 104 पर घर बैठे संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें