फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा पंडाल में प्रवेश और निकास का हो अलग मार्ग

विज्ञापन
सरायमीर कस्बे में पंडालों के आस-पास से गुजरे तारों को हटाने का निर्देश देते एसडीएम निजामाबाद। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
जिले में दशहरा और दुर्गा पूजा पर लगने वाले पंडालों के लिए जिला प्रशासन ने गाइडलाइन जारी की है। जिसमें कहीं भी बिजली के तार खुले न हों, अग्निशमन यंत्र और बालू से भरी बोरी हो, समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री का नाम लिखा हो, सुरक्षा के लिए समिति का कोई न कोई सदस्य हमेशा मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी सत्येंद्र पांडेय ने कहा कि नवरात्र पर जगह-जगह माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजन-अर्चना किया जाता है, जिसमें काफी जन समूह एकत्रित होते हैं। उन्होंने कहा कि माता दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने वाले समस्त व्यवस्थापक, दुर्गापुजा समितियों के प्रबंधकों से पंडाल निर्माण करते समय कई अग्निशमन सुरक्षा संबंधी उपाय करें। उन्होंने कहा कि पंडाल की ऊंचाई तीन मीटर से कम न होने पाए। पंडाल के चारो तरफ तीन मीटर का खुला स्थान अवश्य रखा जाए। पंडाल निर्माण में सिंथेटिक कपड़ों, रस्सी का प्रयोग वर्जित है।
पंडाल के निर्माण में केवल सूती कपड़ा, त्रिपाल, फायरप्रूफ कपड़ों से ही किया जाय तथा बांस बल्ली बांधने के लिए केवल सूती, रेशमी, नारियल के रस्सी का ही प्रयोग किया जाए। पंडाल में प्रवेश और निकास मार्ग की चौड़ाई व ऊंचाई पांच मीटर से कम नहीं होनी चाहिए। पंडाल में दो आकस्मिक द्वार का निर्माण किया जाए। जिसकी चौड़ाई तीन मीटर से कम न हो। पंडाल में नंगे चिराग का प्रयोग तथा पंडाल के अंदर सजावटी प्रकाश व्यवस्था वर्जित है। पंडाल के आस-पास आतिशबाजी नहीं की जाए। पंडाल में निकास एवं प्रवेश द्वारों पर 200 लीटर क्षमता के पानी के ड्रम अवश्य रखा जाए। बालू तथा पानी से भरा फायर बकेट मय स्टैंड के रखना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नंबरों का करें प्रदर्शित
फायर स्टेशन ब्रम्हस्थान कंट्रोल रूम नं.- 12, 101, 9454418617, 9454418618
फायर स्टेशन बूढ़नपुर कंट्रोल रूम नं.- 9454418619, 9454418617
फायर स्टेशन लालगंज कंट्रोल रूम नं.- 9454418620, 9454418621
फायर स्टेशन महराजगंज कंट्रोल रूम नं.- 783861588
फायर स्टेशन मार्टीनगंज कंट्रोल रूम नं. -7839861643
स्थानीय थाने का टेलीफोन नं. का बोर्ड लगाया जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें