देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बेरमा विषंभरपुर गांव निवासी बाबूलाल पाल (59) पुत्र रुप नरायण पाल वन विभाग में कर्मचारी था। रविवार को वह साइकिल से ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान चकमोजनी गांव के पास पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाबूलाल गंभीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार की देर रात दो बजे उसकी मौत हो गई।