विरोध करने पर मारपीट करते हैं और फर्जी मामलों में फंसाने की धमकी भे देते हैं। इस बात की जानकारी विश्व हिंदू परिषद के गौरव सिंह व भाजपा के आशीष गुप्ता को हुई तो दोनों मंगलवार को गांव पहुंचे। इसके बाद गांव के लोग लामबंद होकर थाने पर पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर सीओ महेंद्र शुक्ला भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। देर रात मंती देवी की तहरीर पर सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
सीओ सगड़ी महेंद्र शुक्ला ने कहा कि धर्म परिवर्तन के प्रयास का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।