फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: समाज और देश सेवा के लिए एनसीसी से बेहतर माध्यम नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर के करतालपुर स्थित एक स्कूल में 99 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। शिविर के आठवें दिन सोमवार को महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने शिरकत की। उन्होंने सत्र 2024-25 में उत्तीर्ण कैडेटों को सी सर्टिफिकेट वितरित किया। कुलपति ने कैंप कमांडेंट ले. कर्नल विवेक सिंह चुंडावत और सहयोगी एनसीसी अधिकारियों के साथ कैडेटों से शिविर की गतिविधियों पर चर्चा की। कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा एनसीसी केवल सैन्य अधिकारियों की भर्ती का माध्यम नहीं है, बल्कि यह देश के लिए चरित्रवान और आदर्श युवा तैयार करने का सशक्त मंच है। समाज और देश की सेवा के लिए एनसीसी से बेहतर कोई माध्यम नहीं हो सकता। आज के दौर में विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की मुख्य भूमिका है, और विश्व का सबसे बड़ा युवा वर्दीधारी संगठन एनसीसी इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगा। इस मौके पर ले. डॉ. पंकज सिंह, यातायात वरिष्ठ उपनिरीक्षक धनंजय शर्मा, जयशंकर सिंह दिनेश कुमार मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें