फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मां पाल्हमेश्वरी धाम के पोखरे में पानी की कमी, नल भी सूखे

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्हना। विकासखंड स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां पाल्हमेश्वरी धाम के पोखरे में भीषण गर्मी के कारण पानी का स्तर अत्यंत नीचे चला गया है, जिससे मछलियों के जीवन पर संकट बढ़ गया है। साथ ही आसपास के नल सूखने लगे हैं। इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले की एकमात्र शक्तिपीठ के रूप में पूजित यह मां का धाम हर समय दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं से गुलजार रहता है। गर्मी के मौसम में यहां मुंडन संस्कार और विवाह जैसे धार्मिक अनुष्ठान भी खूब होते हैं। लेकिन पोखरे में पानी की कमी के कारण मछलियां सतह पर आने लगी हैं, जिससे श्रद्धालुओं को दिक्कत हो रही है। साथ ही, आसपास के नलों से पानी नहीं मिलने से पल्हना बाजार के लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सभी नल सूख गए तो स्थिति और गंभीर हो जाएगी।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाए गए चारों फ्रीजर भी खराब पड़े हैं, जिससे ठंडा पानी तक उपलब्ध नहीं है। मंदिर के पुजारी राधेश्याम मिश्रा और विनोद मिश्रा ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों से बार-बार गुहार लगाई, लेकिन केवल आश्वासन मिला है। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नहर की शाखा से पोखरे में पानी नहीं भरा गया तो मछलियों के मरने का खतरा बढ़ जाएगा। इस संबंध में एडीओ पंचायत पल्हना नंदलाल सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत सचिव से बात कर तत्काल पोखरे में पानी भरवाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें