फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मोहब्बतपुर में कृषि महाविद्याय बनाए जाने की जगी आस

विज्ञापन
कृषि महाविद्यालय के लिए मोहब्बतपुर में भूमि का सर्वे करते हुए अधिष्ठाता डा. धीरेंद्र सिंह। संवा? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
अमिलो। कृषि महाविद्यालय कोटवा के अधिष्ठाता डॉ धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को अधिकारियों की टीम ने सठियांव के मोहब्बतपुर गांव में भूमि का सर्वे किया। यहां पहले महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय बनाया जाना था। लेकिन इसे बाद में अधिकारियों ने लो लैंड घोषित कर दिया था। अब इसी भूमि पर कृषि महाविद्यालय बनाने की तैयारी चल रही है। भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र के निर्देश पर कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के विस्तारीकरण के लिए भूमि की तलाश है। इसी सन्दर्भ में कृषि महाविद्यालय कोटवा के अधिष्ठाता डॉ धीरेंद्र सिंह, तहसीलदार उमाशंकर त्रिपाठी, डॉ विनोद, डॉ विनय कुमार सिंह सहित छह सदस्यीय टीम ने मोहब्बतपुर में भूमि का सर्वे किया। डॉ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आजमगढ़ में कृषि, शोध, शिक्षा के प्रसार के लिए भूमि की तलाश के मद्देनजर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से मोहब्बतपुर में कृषि महाविद्यालय बनेगा। सर्वे रिपोर्ट शासन को जायेगी। इससे जनपद में विकास का एक नया अध्याय जुड़ जायेगा। जांच टीम मे शामिल तहसीलदार सदर उमाशंकर त्रिपाठी ने राजस्व निरीक्षक पौहारी सिंह को निर्देश दिया कि भूमि नक्शा नजरी इससे सम्बन्धित दस्तावेज की रिपोर्ट तैयार करके उपलब्ध कराएं ताकि इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें