शहर के करतालपर स्थित एक सभागार स्वयंसेवकों को संबोधित करते संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होशबोल
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जिले में बृहस्पतिवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि विवेकानंद ने विश्व पटल पर सनातन संस्कृति को मजबूती से रखा। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा द्वारा गिरजाघर चौराहा पर स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। कौशल किशोर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने सनातन संस्कृति, संस्कार व अध्यात्म को विश्व पटल पर मजबूती के साथ रखा। अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा शिक्षित समाज ही संस्कारित समाज का निर्माण कर सकता है। इस दौरान संस्था अध्यक्ष सुभाषचन्द, नागेंद्र लाल श्रीवास्तव, जेपी श्रीवास्तव, डॉ दुर्गेश चन्द मौजूद रहे। भारत विकास परिषद् के पदाधिकारियों ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर सिविल लाइंस स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गोष्ठी में प्रो डॉ गुरु प्रसाद सिंह ने कहा कि वह भारतीय संस्कृति, संस्कार, अध्यात्म, के क्षेत्रों में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरव व मान बढ़ाया है। डॉ निरंकार प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि व्यक्ति के जीवन की परिस्थितियो के कारण कभी भी अपने लक्ष्य से विमुख नहीं होना चाहिए। स्वाभिमान मंच की संगोष्ठी में संस्थापक अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के कहे एक-एक शब्द हमारे लिए प्रेरणादायक है। भारत विश्व गुरु बने इसके लिए हम सभी युवाओं को कार्य करना होगा। इस दौरान विकास तिवारी, रजनीश श्रीवास्तव, अजय कुमार यादव, मयंक, चंद्रहास राय, राघवेंद्र सिंह मौजूद रहे। वहीं, स्वामी विवेकानद की जयंती पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने नगर केएक मैरेज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उनके जीवन दर्शन को अपनाने के लिए युवाओं का आह्वान किया। कहा कि स्वामी विवेकानंद ने सोचा, कहा उसको आज संघ पूर्ण कर रहा है। उन्हें हिन्दू होने पर गर्व था। उनके सपनों को साकार करने के लिए ही डॉ हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का महाभियान प्रारम्भ किया। इस अवसर पर अनिल ओक, सुभाष, विनय, राजेंद्र, सतेंद्र, गोबिंद सिंह, ओमप्रकाश पांडेय उपस्थित रहे। सामाजिक संगठन प्रयास ने छठवां स्थापना दिवस शहर से सटे नीबी में मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर पूर्व प्राचार्य वेदप्रकाश उपाध्याय, बालेश्वर सिंह, नगदू पांडेय अनीस अहमद व रणजीत सिंह द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। अतिथियों को अगवस्त्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान साहित्यकार वेदप्रकाश उपाध्याय, पूर्व डिप्टी जेलर नगदू पांडेय, रणजीत सिंह ने भी विचार रखे। संचालन आदित्य आजमी ने किया। इस दौरान रविशंकर सिंह, विजय, वीरेन्द्र पाठक, शम्भू दयाल सोनकर, इंजी सुनील यादव, राणा बलवीर सिंह, बीएल यादव, अमित, डीएन सिंह आदि मौजूद रहे। मेजवां: भाजपा कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष भानुप्रताप चौहान की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। कहा विवेकानंद युवा के साथ साथ एक शिक्षित और ज्ञानवान प्रखर वक्ता भी थे। अहरौला: युवा दिवस पर माहुल शिवाजी चौक पर युवाओं ने उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
स्वामी विवेकानंद जयंती पर स्वाभिमान मंच के कार्यकर्ता स्वामी जी को माल्यार्पण कर नमन करते। संवा- फोटो : AZAMGARH
शहर के करतालपुर में भाजपा द्वारा आयेजित कार्यक्रम रन इंडिया रन में भाग लेते युवक।संवाद- फोटो : AZAMGARH