पिछले चार साल में इस बार दीपावली पहले पड़ी है। 2024 में दीपावली 31 अक्तूबर को पड़ी थी। तीन वर्षों में पिछले साल दीपावाली वाली रात सबसे गर्म रही है। 2022 में 24 अक्तूबर और 2023 में 13 नवंबर को दीपावली मनाई गई थी। इस कारण दीपावली की रात तीन सालों में सबसे ज्यादा गर्म रही। मौसम विभाग के अनुसार, अमूमन दीपावाली पर गुलाबी ठंड रहती है। वहीं अगर पिछले वर्षों में दिवाली के दिन गर्मी और ठंड की बात करें तो 2022 और 2023 में दीलावली वाले दिन रात में तापमान कम था लेकिन, 2024 में दीपावली वाले दिन अधिक गर्मी दर्ज की गई थी। तीन वर्षों में दीपावली पर नहीं बारिश नहीं हुई। इस बार भी दीपावली पर बारिश के आसार नहीं आ रहे हैं।