फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बढ़ने लगा घाघरा का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी क्षेत्र के उत्तरी छोर पर बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में एकबार फिर वृद्धि दर्ज की जा रही है। पिछले कई दिनों से लगातार घाघरा नदी के जलस्तर में कमी दर्ज की जा रही थी।
विज्ञापन

जलस्तर बढ़ने के साथ नदी तटवर्ती गांव के पास कटान शुरू कर चुकी है। वैसे घाघरा नदी देवाराखास राजा के बगहवा का पुरा, झगरहवा का पुरा, साधु का पुरा, बासु का पुरा के पास जो कटान कर रही थी वह कटान पिछले दो दिनों से थम गई है। जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
लेकिन घाघरा नदी गांगेपुर परसिया गांव के पास कटान कर रही है। गांगेपुर परसिया रिंग बंधे को नदी पहले ही काट चुकी है। जो बाकी बचा हुआ है उसको भी काट रही है। रिंग बंधे के अंदर की जमीन खेती योग्य है उसको काट रही है। अंत्येष्टि अस्थल गांगेपुर कटान की जद में आने वाला है। रिंग बंधा परसिया जिसको नदी पहले काट चुकी है बाकी जो बचा है उसको भी काट रही है। नदी परसिया रिंग बंधे के अंदर की खेती की जमीन को काट रही है। जिसमें ज्वार, बाजरा, मक्का आदि की फसल बोई गई है। कटान से खेती की जमीन फट रही है। रविवार की शाम चार बजे डिघिया गेज पर घाघरा नदी का जलस्तर 68.35 मीटर दर्ज किया गया था जो सोमवार को बढ़कर 68.45 मीटर हो गया। वहीं बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 69.08 मीटर था जो सोमवार को बढ़कर 69.18 मीटर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें