फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर फूटा कोरोना बम, एक मुश्त मिले 19 पॉजिटिव

विज्ञापन
चकबंदी कार्यालय परिसर में बिना मॉस्क और बिना सामाजिक दूरी के खड़े लोग। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। तीसरी लहर में सोमवार को अब तक के सर्वाधिक 19 संक्रमित लोग पाए गए। कोविड से एक महिला की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। 87 एक्टिव केस है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि सोमवार को जिले में 2556 लोगों की जांच की गई। जिसमें 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। उन्होंने बताया कि जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 87 हो गई है, जिसमें छह अन्य जनपदों के होने के चलते वहां ट्रांसफर कर दिए गए है। जिले में अब तक मिले कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 17990 पर पहुंच गई है। जिसमें 17680 पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके है। 229 की मौत हुई है। वर्तमान में एक मरीज अस्पताल में है और शेष अन्य एक्टिव केस होम आईसोलेशन में रखे गए है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज के नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. नियाज ने बताया कि कंधरापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला गंभीरावस्था में आठ जनवरी को अस्पताल पर आई थी। उसकी सांस फूल रही थी। उसे ओमिक्रान वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। इसके साथ ही कोरोना की जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। रविवार की रात उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। कोरोना की तीसरी लहर में मेडिकल कालेज में अब तक कुल तीन मरीज भर्ती कराए गए है। जिसमें एक की मौत हो गई तो वहीं अभी दूसरे की गंभीरावस्था में इलाज चल रहा है। वहीं एक मरीज सुधार होने पर होम आईसोलेशन में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें