फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट डालने से रोका तो ले भागे बैलेट बाक्स

Wed, 14 Oct 2015 12:37 AM IST
आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रौनापार थाने के रोहुआर गांव में मंगलवार की शाम वोट डालने से नाराज बीडीसी प्रत्याशी ने समर्थकों के साथ बूथ पर हमला बोल दिया। पीठासीन अधिकारी, सुरक्षाकर्मियों को घायल कर दो बैलेट बाक्स लेकर भाग गए। जिपं सदस्य का बक्सा तो कुछ दूर पर फेंक दिया। लेकिन बीडीसी वाले बक्से में पानी डाल दिया।
विज्ञापन


पुलिसवाले जब बैलेट बाक्स लेने पहुंचे तो उन पर भी पथराव किया गया। पुलिस और पब्लिक के बीच गुरिल्ला युद्ध होने की सूचना पर एडीएम, एएसपी ग्रामीण भारी फोर्स लेकर पहुंचे। तो ग्रामीण फरार हो गए। इस दौरान पुलिस ने प्रत्याशी और उसके एक समर्थक को गिरफ्तार कर लिया है। करीब डेढ़ घंटे बाद यहां पुन: मतदान शुरू हुआ, लेकिन वोट डालने वालों की संख्या न के बराबर रही।
 
विकास खंड हरैया के रोहुआर गांव में बूथ संख्या 277 पर शाम करीब सवा तीन बजे क्षेत्र पंचायत पद के प्रत्याशी भीमसेन पहुंचे वोट डालने। इस दौरान पता चला कि मतदाता सूची से इनका नाम ही गायब है। इसके बाद भीमसेन पीठासीन अधिकारी रामनगीना सिंह से मिले तो उन्होंने नाम न होने पर उन्हें बाहर कर दिया। बताया जाता है कि कुछ देर बाद भीमसेन अपने समर्थकों को लेकर पहुंचा और बूथ पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


लात, घूसों से पीठासीन अधिकारी रामनगीना सिंह (45), सरिता देवी (38), सिपाही अजय कुमार (42) और होमगार्ड उमेश मिश्रा (45) को मारपीटकर दो बैलेट बाक्स लेकर फरार हो गए। घटना होते ही वोट डालने के लिए कतार में लगे लोग भाग खड़े हुए।
उधर भीमसेन के समर्थकों ने जिला पंचायत सदस्य वाला बक्सा फेंक दिया। जबकि बीडीसी वाले बक्से में पानी डाल दिया। बूथ कैप्चरिंग की घटना से हलाकान पुलिस बक्सा लेने पहुंची तो ग्रामीणों ने उन पर पथराव         कर दिया।
जवाब में पुलिस वालों ने भी  जमकर लाठी भांजी। करीब साढ़े चार बजे एडीएम वित्त एवं राजस्व, एएसपी ग्रामीण, भारी फोर्स लेकर पहुंचे। अधिक पुलिसबल आने पर ग्रामीण भाग खड़े हुए और मामला शांत हुआ। एडीएम वित्त एवं राजस्व वृजेश कुमार ने बताया कि दोषियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। वह अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंप देंगे। आवश्यकता अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें