फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम का ताला तोड़कर 116 बोरे राशन चोरी

विज्ञापन
मेंहनगर थाना क्षेत्र के मानपुर गांव स्थित गोदाम जहां चोरी हुई। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में स्थित एक गोदाम का ताला तोड़कर शनिवार की रात चोर 116 बोरे राशन चुरा ले गए। घटना को अंजाम पिकअप सवार चोर थे। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन

पीड़ित नंदलाल राम मेंहनगर थाने के मानपुर गांव का निवासी है। वह गांव का कोटेदार है। गांव के प्रमुख मार्ग पर अपना गोदाम बनाया हुआ है। उक्त गोदाम में कार्ड धारकों को बांटने के लिए राशन रखा हुआ था। शनिवार की रात गोदाम में ताला बंद था। सुनसान माहौल पाकर पिकअप सवार चोर गोदाम पर पहुंचे। गोदाम में रखा गया 88 बोरा चावल, 20 बोरा गेहूं और आठ बोरा चना पिकअप पर लादकर चुरा ले गए। भोर में करीब तीन बजे इसकी जानकारी गांव के बजरंगी को हुई तो वह शोर मचाया। लोग जब तक मौके पर पहुंचते कि पिकअप सवार चोर फरार हो गए। बता दें कि इन दिनों क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ गए हैं। चोर जहां आए दिन क्षेत्र में घूमकर घटनाओं को अंजाम दे रहे। वहीं पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी हुई है। उधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। मामले की जांच पड़ताल कर वापस लौट गई। प्रभारी निरीक्षक मेंहनगर स्वतंत्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। मामले की जांच की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें