फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच जगहों पर ताला तोड़ लाखों की चोरी

विज्ञापन
निजामाबाद थाना के गौसपुर तिराहे पर कई दुकानों में चोरी के मौके पर पुलिस और लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
निजामाबाद। थाना क्षेत्र के गौसपुर तिराहे पर चोरों ने शनिवार की रात पांच स्थानों पर ताला तोड़ कर लाखों का माल उड़ा दिया। जानकारी होने पर डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस टीम ने मौका मुआयना किया। पुलिस जांच में जुटी है। चोर रमेश किराना स्टोर के मेन चैनल का ताला तोड़ अंदर घुसे और कैश बाक्स में रखे 12 हजार नकद के साथ ही खाने-पीने की चीज उठा ले गए। घटना के समय रमेश अपनी दुकान के सामने सड़क की दूसरी पटरी पर स्थित मकान में सो रहे थे। इसके बाद चोरों ने रामअवध मौर्य की चक्की और सुरेश मौर्या के मिठाई की दुकान का ताला तोड़ कर नकदी के साथ सामान उठा ले गए। चोरों का अगला निशाना सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान बनी। वसीम अहमद की दुकान का ताला तोड़ कर चोर नकदी के साथ ही दुकान में रखा गल्ला ले गए। चोरों ने प्राइवेट चिकित्सक डॉ. प्रभाकर पाल की क्लीनिक का भी ताला तोड़ा लेकिन यहां उनके हाथ कुछ भी नहीं लगा। लगातार पांच स्थानों पर हुई चोरी से लोगों में नाराजगी है। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पांच जगहों पर चोरी की सूचना मिली है। जिस पर डॉग स्क्वायड के साथ मौका मुआयना किया गया है। सीसी टीवी फुटेज आदि की भी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें