रोडवेज पर बसों के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। दीपावली के चलते वाहनों का संकट खड़ा हो गया है। रविवार को यात्री वाहन का इंतजार करते देखे गए। लोकल बस संचालकों ने विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसें संचालित कर संकट दूर करने का प्रयास किया लेकिन यात्रियों का दबाव बढ़ने से वाहन कम पड़ गए। लोग मजबूरी में मनमाना किराया देकर गंतव्य को रवाना हुए। रविवार को रोडवेज बस अड्डे पर बस लगते ही उसमें चढ़ने को मारामारी रही। बलिया, गाजीपुर, मऊ समेत अन्यरूट पर अधिक दबाव रहा। हालांकि रोडवेज ने ज्यादातर बसों को लंबी रूटों पर लगा दिया है। जिसके कारण लोक रूट पर अधिक परेशानी हो रही है। ऐसे में बसें न मिलने से लोकल सवारियों के सामने संकट खड़ा होता दिख रहा है। मजबूरी में यात्री छोटे वाहनों में मनमाना किराया देकर जाने को विवश हैं। बस के अड्डे पर पहुंचते ही उसमें सवार होने को मारामारी हो रही है। हालांकि कुछ लोगों के पास उनके छोटे बच्चे भी साथ है। इसलिए बस में जगह न मिलने पर वह छोटे वाहन की तलाश कर रहे है। आरएम केसरी नंदन चौधरी ने बताया कि दीपावली पर्व पर यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिसके चलते विभिन्न रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है। जहां समस्या आ रही है उसका भी समाधान किया जा रहा है।