फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में हादसा: पेड़ से टकराकर बाइक सवार तीन युवकों की मौत, रात भर पड़े रहे शव, सुबह राहगीरों को पता चला

Tue, 26 Oct 2021 02:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़/मऊ

सार

तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे, सभी रिश्तेदारी से वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान रात में बाइक पेड़ से टकरा गई और तीनों लोग रातभर घायल अवस्था में पड़ रहे। इसी बीच उनकी मौत हो गई। रात होने की वजह से किसी को हादसे के बारे में जानकारी नहीं हुई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग, घायल पड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के दरियाबाद पुल के पास सोमवार की देर रात रेसर बाइक ताड़ के पेड़ से टकराने से तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीनों मऊ जिले के रहने वाले थे। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नेवादा मोहल्ला निवासी फैय्याज अहमद की बेटी की 28 अक्तूबर को शादी होने वाली है।

विज्ञापन


घोसी नगर के करीमुद्दीनपुर निवासी फैय्याज के साले नसीम का पुत्र कलीम अंसारी (20) शादी का सामान लेकर मोहल्ले के आसिफ अंसारी (21) और मदापुर हूसेपुर निवासी फैज अंसारी (22) के साथ नेवादा आया था। सोमवार की रात तीनों रेसर बाइक से घर लौट रहे थे। तीनों मुबारकपुर थाना क्षेत्र के दरियाबाद पुल के पास पहुंचे थे।

इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर ताड़ के पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सुनसान जगह होने के चलते रात में किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। सिर में गंभीर चोट आने के कारण तीनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- वाराणसी की रैली में पीएम का संकेत: हिंदुत्व और विकास के जरिए ही पूर्वांचल के चुनावी मैदान में उतरेगी भाजपा, भ्रष्टाचार पर विपक्ष को घेरेगी

मंगलवार की सुबह राहगीरों ने तीनों को देखा तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद भीड़ जुट गई। फिर पुलिस को सूचना दी गई। मुबारकपुर थाने की पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। जेब में मिले कागजात के आधार पर तीनों की पहचान हुई, इसके बाद सूचना परिजनों व रिश्तेदारों को दी गई। फैज अंसारी माता-पिता का इकलौता पुत्र था। जबकि कलीम तीन भाइयों में बड़ा था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें