फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे में नहाने गया युवक डूबा, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा स्थित इमामबाड़ा पोखरे में नहाने गया एक युवक डूब गया। सूचना मिलने पर पुलिस गोताखोरों को बुलवा कर युवक की तलाश करवा रही है। देर शाम तक युवक ा पता नहीं चला था।
विज्ञापन

सरायमीर कस्बा के गढ़वा मुहल्ला निवासी 19 वर्षीय रूस्तम पुत्र हंसराज सोमवार को दिन में दोस्तों के साथ इमामबाड़ा स्थित पोखरे पर नहाने के लिए गया था। पोखरे में नहाने के दौरान वह बीच में पहुंच गया और अचानक डूबने लगा। पोखरे में साथ नहाने गए युवक जब तक उसे बचाने का प्रयास करते तब तक वह पोखरे में डूब गया। सूचना घर पहुंचते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए वहीं काफी संख्या में लोगों की भीड़ भी जुट गई। सरायमीर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना पर सरायमीर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद फायर स्टेशन बूढ़नपुर से फायर ब्रिगेड कर्मियों व रौनापार से गोताखोरों को बुलाया गया। टीम युवक की पोखरे में तलाश कर रही है। युवक अपने ननिहाल मलिक शाहपुर थाना रानी की सराय रहता था और सोमवार को ही वह ननिहाल से घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें